कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गौरी खान भी टीवी पर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की बीवी गौरी खान बहुत जल्द टीवी पर नजर आएंगी। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख की तो बादशाहत टीवी पर चल नहीं पाई इसलिए उन्होंने अब अपनी बीवी को छोटे पर्दे पर उतारा है। अगर आप सोच रहे है कि गौरी भी फराह खान की तरह किसी रियलिटी शो में जज बनकर आएंगी तो आप गलत सोच रहे हैं। गौरी तो सीआईडी सरीखे क्राइम शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जब बीवी टीवी पर आए तो मियां कैसे पीछे रह सकते हैं। शाहरूख भी बहुत जल्द अमेरिका के शो "अमेरिकाज नेक्स्ट टाप माडल" के हिंदी संस्करण "फीमेल माडल हंट" में हाट बिपाशा बसु के साथ एंकरिंग करते नजर आएंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला