कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मधु कोडा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा को आज रांची की विजिलेंस अदालत में पेश किया गया उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया हैं। ज्ञात हो कि आज झारखंड के चाईबासा से सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
बता दें कि दो बार सम्मन दिए जाने के बावजूद मधु कोडा प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।गौरतलब है कि झारखंड सतर्कता ब्यूरो ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा को 2,500 करोड रूपए के गैरकानूनी लेन-देन में कथित संलिप्तता के मद्देनजर सम्मन भेजा था।
सतर्कता विभाग ने अगस्त में कोडा और उनके कैबिनेट के तीन पूर्व मंत्रियों बंधु टिर्की, भानु प्रताप साही और कमलेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थीं। इस संबंध में विगत 31 अक्टूबर से अब तक आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय कोडा के आवास सहित देश के आठ शहरों के 69 जगहों पर छापेमारी कर चुके हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला