कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स़डक हादसे में 12 श्रद्घालुओं की मौत

ब़डवानी। मध्य प्रदेश में गुरूवार को बीजासन माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्घालुओं से भरा एक वाहन ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 12 श्रद्घालुओं की मौत हो गई।

ब़डवानी के पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि गुरूवार को महाराष्ट्र में स्थित बीजासन माता के मंदिर से दर्शन कर श्रद्घालुओं का दल पिकअप से लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में 12 श्रद्घालुओं की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया गया है। पुलिस अधीक्षक मीणा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें