नई दिल्ली। बिना पहचान नंबर या फर्जी पहचान नंबर वाले मोबाइल हैंडसेटों के इस्तेमाल को सुरक्षा कारणों से रोकने के सरकार के निर्णय के तहत देश में ऎसे मोबाइल फोन सोमवार आधी रात से बंद हो गए। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या (आईएमईआई) नंबर नहीं रहने पर संबंधित मोबाइल सेट फोन सेवा बंद करने के लिए दूरसंचार कंपनियों को 30 नवम्बर का तक समय दिया है। इससे सरकारी एजेंसियों को फोन के कॉल रिकॉर्ड को पाने में मदद मिलती है। जैसे ही कोई मोबाइल ऑन होता है, उसके विनिर्माता का नाम आदि ब्योरा मोबाइल सेवा प्रदाता के पास दर्ज हो जाता है।