कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चिंता की कोई बात नहीं: अमीरात

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि दुबई वल्र्ड के ऋण संकट के बीच स्थानीय बैंकों की स्थित को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका नहीं होनी चाहिए क्योंकि इन बैंकों के पास पहले से अधिक पूंजी है और ये अपनी शक्ति सिद्ध कर चुके हैं। बैंक के गवर्नर सुल्तान नासेर अल सुवैदी ने कहा कि उन्हें चिंता की कोई वजह नहीं दिखती क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात के बैंकों ने अपना पूंजी आधार बढ़ाया है और ये बैंक वैश्विक वित्तीय संकट से उत्पन्न कठिनाइयों से निपटने की क्षमता साबि कर चुके हैं। दुबई सरकार ने दुबई वल्र्ड समूह के ऋण की जिम्मेदारी लेने के दावे से कल मना कर दिया। इससे यह अटकलबाजी खत्म हो गई है कि यह दुबई का प्रशासन कंपनी की देनदारियों को गारंटी लेगा। अबु धाबी टीवी को दिए गए साक्षात्कार में सुवैदी ने दुबई की ऋण समस्या का जिक्र नहीं किया लेकिन कहा- विदेशी निवेशकों के लिए मेरी एक सलाह है। उन्हें निवेश के उपलब्ध मौको का अध्ययन करना चाहिए और एक वास्तविक व्यावहारिकता अध्ययन करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये बिना जोखिम की वास्तविक मौके हैं। सुवैदी ने अबु धाबी के केद्रीय बैंक के बयान का फिर जिक्र किया कि वह संयुक्त अरब अमीरात में बैंकों के समर्थन मेंखडा रहेगा और उनकी नकदी में मदद के लिए एक आपात सुविधा की स्थापना करेगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें