कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा: प्रस्ताव मंत्रियों के समूह को भेजा

नई दिल्ली। सरकार ने ग्रेटर नोएडा में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे की स्थापना के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार के सैद्धांतिक मंजूरी देने संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया हैं। अमीर आलम खान द्वारा पूछे गये प्रश्नों के लिखित उत्तर में नागर विमानन राज्यमंत्री प्रफुल पटेल ने राज्यसभा को बताया कि इस सैद्धांतिक मंजूरी प्रस्ताव पर विचार करने के बाद इसे मंत्रियों के समूह को भेज दिया गया हैं। पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में लखनऊ वाराणसी कानपुर आगरा कानपुर: चकेरी: इलाहाबाद तथा गोरखपुर में 7 हवाई अड्डे परिचालन में हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रियों के समूह ने संशोधित तकनीकी आर्थिक साध्यता रिपोर्ट:टीईएफआर: की मांग की हैं। राज्य सरकार को पूरक तकनीकी आर्थिक साध्यता रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने कुशी नगर में नये ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे की स्थापना संबंधी प्रस्ताव भी भेजा हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें