कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टाइगर पर जुर्माना

ओरनाल्डो। दुनिया के नंबर एक गोल्फर टाइगर वुड्स पर लापरवाही से गाडी चलाने के आरोप में जुर्माना हुआ है। गुरूवार को कार दुर्घटना के सिलसिले में वुड्स पर यह चालान हुआ है।
फ्लोडिया के हाइवे निगरानी अधिकारी सिडी विलियम्स ने बताया कि वुड्स को अपने घर के बाहर अगि्नशमन यंत्र और पेडो में टक्कर मारने का दोषी पाया गया है। हालांकि उनके खिलाफ घरेजू हिंसा या किसी तरह को कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है। विलियम्स ने बताया कि वुड्स को 164 डालर नकद और ड्राइविंग लाइसेंस प्रतिबंधित होने जैसी सजा दी जा सकती है। दुर्घटना में वुड्स को काफी चोटे आई थी। इस सिलसिले में जांच अधिकारी उनसे पूछताछ करना चाहते थे लेकिन वुड्स उनके सामने आने से मना कर दिया।
वुड्स ने रविवार को अपने एक लिखित बयान में कहा था कि यह दुर्घटना उनकी गलती से हुई और यह वास्तव में उनके परिवार तथा उनके लिए काफी कष्टकारक है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय उनके और परिजनों के बारे में कई तरह की अफवाहे फैलाई जा रही है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें