कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दादरी संयंत्र के लिए अनिल को नही मिलेगी जमीन

इलाहाबाद। अनिल अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट दादारी परियोजना सपना ही साबित हुई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन का आवंटन रद्द कर दिया है। इससे अनिल को करारा झटका लगा है। तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार ने 2004 में अनिल अंबानी की कंपनी एडीजी को 2500 एक़ड जमीन दादरी में आवंटित की थी। हाईकोर्ट ने सरकार के आवंटन को रद्द कर अब आदेश दिया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए दी गई जमीन किसानों को वापस कर दी जाए। जो किसान जमीन के बदले मुआवजा ले चुके हैं, वे भी पैसे वापस कर अपनी जमीन ले सकते हैं।
कांग्रेस ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह किसानों की जीत है। दादरी प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटन को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और 47 अन्य ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इनमें किसान भी शामिल थे।
अनिलव का ड्रीम प्रोजेक्ट था यह
दादरी प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादारी इलाके में अनिल अंबानी गैस पर आधारित एक पावर प्रोजेक्ट लगाना चाहते थे। अनिल अंबानी ने दावा किया था कि इस परियोजना से पूरे उत्तर प्रदेश को सस्ती दरों पर बिजली मुहैया हो सकेगी। अंबानी ने दो रूपए प्रति यूनिट की दर से बिजली की आपूर्ति करने की बात कही थी। तत्कालीन मुलायम सरकार से अनिल अंबानी ने एक हजार एक़ड जमीन की मांग की थी। लेकिन मुलायम सरकार इतनी मेहरबान हुई कि उसने जबरदस्ती किसानों की ढाई हजार एक़ड जमीन प्रोजेक्ट के नाम पर आवंटित कर दी। मुआवजे को लेकर विवाद शुरू हुआ और जब किसानों ने जमीन देने से इनकार करते हुए प्रदर्शन किए तो उन्हीं के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए। लिहाजा पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और 47 किसानों ने जमीन आवंटन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्हें आज इसमें सफलता मिल गई। इसे अनिल अंानी के लिए ब़डा झटका माना जा रहा है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें