वाशिंगटन। अमेरीका में आर्थिक मंदी की भेट में छह और बैक चढ गए है। इसके साथ ही देश में इस वर्ष धराशायी होने वाले बैको की संख्या बढकर 130 हो चुकी है। बैक नियामकों ने शुक्रवार को जार्जिया के तीन बैकों और ओहियो, वर्जीनिया और इलिनाय में एक-एक बैक को बंद करने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही जार्जिया में इस वर्ष बंद होने वाले बैको की संख्या बढकर 24 हो गयी है। बैको के वित्तीय लेखे को सुरक्षा प्रबंधन करने वाले फेडरल डिपाजिट इन्श्यूरेस कारपोरेशन एफडीआईसी ने कहा कि शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी रोजगार आंकडो के उम्मीद से बेहतर रहने से अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिले है लेकिन बैक क्षेत्र को मंदी से उबरने में अभी वक्त लगेगा। शुक्रवार को बंद होने सबसे बडा बैक ओहियों के क्लीवलैड स्थित एमट्रैक बैक रहा। इस बैक की कुल परिसंपत्ति 12 अरब डॉलर और जमा पूजी 8 अरब डॉलर आंकी गयी है। बंद किए गए अन्य बैकों की कुल परिसंपत्ति एक अरब डॉलर के आस-पास है। एफडीआईसी का कहना है कि इन बैकों के डूब जाने से उसे 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की बीमा राशि चुकानी पडेगी। कंपनी का कहना है कि अगले वर्ष बैकों के बंद होने की रफ्तार और तेज होने से उसे वष्ाü 2009 से 2013 के बीच 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बीमा राशि चुकानी पड सकती है।