कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ममता ने दिखाई दो महिला विशेष रेलगाडियों को हरी झंडी

कोलकाता। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए दो विशेष रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाई। इन रेलगाडियों को पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन में हरी झंडी दिखाई गई और ये गाडिया कैनिंग-सियालदह और बोनगांव-सियालदह मार्गो पर चलेंगी। इस अवसर पर बनर्जी ने कहा, ये दो महिला विशेष रेलगाडियां कार्यालय जाने के समय कामकाजी महिलाओं को काफी मदद पहुंचाएंगी। बनर्जी ने भारत-बांग्लादेश के बीच दूरी को पाटने में रेलवे संपर्क के महत्व को रेखांकित किया। बनर्जी ने कहा, भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार लाने और रेलवे नेटवर्क के जरिए आर्थिक गतिविधियों को बढाने में मदद करने की कई सारी योजनाएं हैं, जिनका फिलहाल मैं खुलासा नहीं कर सकती।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें