भारत समाचार
बिहार : मालग़ाडी के 26 डिब्बे पटरी से उतरे

दुर्घटना के कारण हाव़डा-देहरादून, हाव़डा-जोधपुर, हाव़डा-मुंबई मेल, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस, जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस समेत कई गाç़डयों के मार्ग परिवर्तन करते हुए उन्हें पटना की ओर से चलाया जा रहा है। इसके अलावा मुगलसराय-गया पैसेंजर, मुगलसराय-बरवाडीह सवारी ग़ाडी और वाराणसी-आसनसोल सवारी ग़ाडी को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अभियंताओं को एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को सामान्य बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। मालग़ाडी के पटरी से उतरने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।










