मुंबई। दूरसंचार सेवाएं उलब्ध कराने वाली कंपनी वोडाफोन एस्सार ने दो स्कीमों-ट्रैवेल प्लान और टिकट प्लान के तहत प्री-पेड और पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए देशभर में रोमिंग दरों में मंगलवार को कटौती की। ट्रैवेल प्लान के तहत ग्राहक 70 पैसे प्रति मिनट की दर पर रोमिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जबकि टिकट प्लान के तहत ग्राहक 1.5 पैसा प्रति सेकेंड की दर से रोमिंग सुविधा ले सकते है। कंपनी ने कहा कि ये स्कीमें तब वैध रहेंगी जब ग्राहक देश में रोमिंग के दौरान वोडफोन नेटवर्क पर रहेंगे।