भारत समाचार
खुद बनाती हूं रास्ता: नंदना सेन

सफलता और असफलता के बारे में नंदना की अपनी सोच हैं। उनका कहना है कि दुनिया में कोई भी ऎसी चीज नहीं हैं, जो उन्हें परेशान कर सके। सफलता और असफलता के मामले में वो कभी भी परेशान नहीं होती हैं, बल्कि इनसे वो आगे का सबक लेती हैं। नंदना का मानना है कि जब तक बात उस शख्स की ना हो, जिसे वो प्यार करती हैं, कोई दूसरी चीज उन्हें परेशान नहीं कर सकती हैं। रंगरसिया में फिल्माए गए चर्चित दृश्यों के बारे में नंदना का कहना है कि सुगंधा का किरदार निभाकर वो बेहद खुश है। नंदना के मुताबिक वो एक एकांकी और शर्मीली लडकी हैं, लिहाजा सुगंधा के किरदार के लिए हां करना उनके लिए थोडा मुश्किल था, लेकिन इस फैसले में उनके परिजनों ने उन्हें बहुत ज्यादा मदद की। नंदना का कहना है कि रंगरसिया में काम करने के बाद वो खुद को गौरवांन्वित महसूस कर रही हैं।










