मुंबई। शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डालर की तुलना में रूपए की विनिमय दर 10 पैसे नरम रहीं। एशियायी शेयर बाजारों में नरमी की धारणा से डालर में मजबूती का रूख रहा क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में पूंजी निकालने में लगे थे। डीलरों के अनुसार रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी वाणिज्यिक ऋणों के नियम सख्त करने से देश मे विदेशी पूंजी के प्रवाह पर संभावित प्रभाव के कारण भी डालर रूपया दर पर असर पडा। सुबह के कारोबार में डालर 10 पैसे तेज होकर 46.63 रूपए के भाव हो गया था। कल भी डालर 14 पैसे मजबूत होकर 46.53:54 पर बंद हुआ था।