मुंबई। कपूर खानदान की लाडली अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों में लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह वाकई कमाल की अदाकारा हैं, लेकिन उनके प्रेम-प्रसंग के चर्चे भी कुछ कम नहीं हैं। रणबीर के बाद उनकी नजदीकियां मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे पुनीत के साथ काफी बढी हैं। अब इन करीबियों के पीछे क्या रहस्य है यह तोे सोनम जाने। वैसे हम आपको बता दें कि यह नया नाम पुनीत मशहूर फिल्मकार व निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म "आई हेट लव स्टोरीज" का निर्देशन कर रहा हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि इस फिल्म की नायिका सोनम कपूर ही हैं। इसलिए फिल्म की शूटिंग के उपरांत दोनों को रेस्तरां में गले में बाहें डाले देखा जा रहा है, इसलिए सोनम चर्चाओं में एक बार फिर से हैं।