भारत समाचार
डोडा में मुठभे़ड में दो आतंकी ढेर

पुलिस ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना के एक संयुक्त अभियान दल ने यहां से 190 किलोमीटर दूर चमाल चिल्ली इलाके में कल रात एक घेराबंदी और तलाशी अभियान आरंभ किया। इस इलाके में आठ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। तलाशी के दौरान आज सुबह इस इलाके में एक मुठभे़ड हुई जिसमें लश्कर के एक स्वयंभू कमांडर शाह दिन खांडे और उसके करीबी यासिर अहमद कंतरू को मार गिराया गया।
पुलिस का कहना है कि खांडे इस इलाके में लंबे समय से सक्रिय था।










