दुबई। दुबई सरकार ने कहा कि उसे संयुक्त अरब अमीरात फेडरेशन के महत्वपूर्ण सदस्य अबूधाबी से आर्थिक मदद के रूप में 10 अरब अमेरिकी डालर मिले हैं, जिसका इस्तेमाल वह दुबई वल्र्ड की सहयोगी कंपनी नखील के कर्ज के भुगतान के लिए करेगी। बची हुई राशि का उपयोग दुबई वल्र्ड की दूसरी जरूरतों एवं ब्याज भुगतान के लिए किया जाएगा।
गौरतलब है कि यदि नखील आज यानी सोमवार को 4.1 अरब डॉलर को मैच्योर हों रहे बॉण्ड का भुगतान नहीं कर पाता तो उसे तकनीकी रूप से डिफॉल्टर घोषित किया जा सकता था।