कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

काम में देरी की तो कटेगा अफसरों का वेतन

नई दिल्ली। सरकारी दफ्तरों में लोगों के काम अटकाए रखने वाले अफसरों और बाबुओं की अब शामत आने वाली है। एसे अफसर-बाबुओं का सजा के बतौर सीधा वेतन काट लिया जाएगा। केंद्र सरकार ने अप्रैल से दिल्ली में लेवल एग्रीमेंट का नियम लागू करने को कहा है। इसमें राशन कर्ड बनाने के लिए 45 दिनों का वक्त तय है।
अगर इतने दिनों में आपका राशन कार्ड आपको नहीं मिलता है तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा और सजा के बतौर उसके वेतन से निर्धारित राशि काट ली जाएगी।
शुरूआत में दिल्ली सरकार राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, मतदाता का पंजीकरण, मतदाता का पहचान-पत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसी नौ सरकारी सेवाओं पर यह समय सीमा तय करेगी। इसके लिए पूरी व्यवस्था कम्प्यूटराइज्ड होगी और आवेदन जमा होने के साथ ही समय-सीमा का मीटर चालू हो जाएगा। इतना ही नहीं, आवेदक को यह भी बताया जाएगा कि इस काम के लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन है। सरकार अभी दिल्ली के अलावा सभी केंद्र शासित प्रदेशों में यह नियम लागू करने की योजना बना रही है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें