कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जल्द शादी कर सकते है डिनो मारिया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता डिनो मारिया जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ शादी के सात फेरे ले सकते हैं। बकौल डिनो, उनकी जिंदगी में अभी भी एक खालीपन है और इस खालीपन को उनकी जीवनसाथी ही दूर कर सकती हैं।
पिछले 9 दिसंबर को 34 साल के हुए डिनो नंदिता के साथ ही अपनी बाकी जिंदगी गुजारने का मन बना चुके हैं। खुद उनका मानना है कि नंदिता लंबे समय से उनके साथ हर अच्छे बुरे समय में शामिल रही हैं, दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते है और एक-दूसरे के साथ रहना पसंद भी करते हैं और उन्हें लगता है कि अब इस रिश्ते को शादी में बदलने का समय आ गया हैं।
हालांकि, यह बात और है कि डिनो इससे पहले भी कई अफेयर्स में शामिल रहे हैं और कई बार तो बात शादी तक भी पहुंच चुकी थीं। लेकिन जिंदगी के इस मुकाम पर वो अपने पुराने रिश्तो को खास तवज्जो नहीं देना चाहते। वो कहते है, रिश्ते तोडना मेरी फितरत नहीं हैं। मैं रिश्ते बनाने में यकीन करता हूं और अब नंदिता के साथ अपने रिश्ते से काफी खुश हूं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें