राजकोट। श्रीलंकाई ऑफ मुथैया मुरलीधरन की अंगली में चोट के कारण भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो सकते है। सूत्रों के अनुसार मुरली आज स्वदेश लौट सकते है। हालाकि श्रीलंका के टीम मैनेजर ब्रेडन कुरूप्पु ने इस खबर की पुष्टि करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा इस बारे में सही जानकारी हासिल करने के लिए आपको इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि मुरली को उंगली में चोट भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में लगी थी।