भारत समाचार
कुंजुम बुद्धिराजा हत्याकांड : रोमेश शर्मा बरी

उम्रकैद की सजा पाने वालों में अन्य पांच थे- तेजिंदर उर्फ डॉली, सुरेन्द्र मिश्र, हेमचंद, संतराम और रमेश उर्फ राजेश। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुंजुम, रोमेश की प्रेमिका थी। रोमेश के महरौली स्थित जय माता दी फॉर्महाउस पर 20 मार्च 1999 को कुंजुम की हत्या कर दी गई। इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ 16 जून 1999 को चार्जशीट दाखिल की गई।




















