कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेरा सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है

लंदन। इंग्लैड के आलराउंडर एंड्रयू फ्लटाफ का कहना है कि देश के लिए उनका सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है और उन्होंने टेस्ट से संन्यास का फैसला घरेलू टी-20 प्रतियोगिताओं में व्यवस्तता के कारण नहीं किया।
फ्लिंटाफ ने एशेज सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा दिया। लेकिन वह वनडे और टी-20 में खेलना जारी रहेंगे। उन्होंने कहा ज्यादा से ज्यादा वनडे और टी-20 खेलना चाहता हूं। मैने पैसे के लालच में ऎसा नहीं किया। मै इंग्लैड को कभी शर्मसार नहीं कर सकता। मैने पिछले वर्षो में ज्यादा से ज्यादा समर्पण दिखाया है और अनुबंध नहीं होने के कारण मेरे पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है।
लगभग एक दशक से अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे फ्लिटाफ ने कहा मुझे नहीं लगता है कि मैने अब तक खासकर वनडे में अपना सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसलिए मैं बेहतर करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मै अब अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा सकता हूं। मैं इंग्लैड और लंकाशायर के लिए ज्यादा खेलना चाहता हूं। हालांकि चेन्नई के साथ मेरा करार हो चुका है और दुनिया के अन्य हिस्सों में खेलने के अवसर भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अन्य खिलाडियों को उनका अनुसरण नहीं करना चाहिए।

अन्य खबरें

अन्य खबरें