वाराणसी। वाराणसी से लगभग साठ किलोमीटर दूर मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव मे एक किशोर की कल रात अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव आज सुबह उसकी पाठशाला के बंद शौचालय मे मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भभौरा गांव निवासी मंजूर अली का चौदह वषीय इकबाल गाव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे आठवीं का छात्र था। कल रात आठ बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद पडोसी के घर टीवी देखने चला गया। सूत्रों ने बताया कि पूरी रात उसके घर ने लौटने पर परिजनों को चितां हुई और उन्होनें उसकी खोजबीन शुरू कर दी। आज सुबह गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बद पडे शौचालय मे उसकी लाश मिली। अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेत कर हत्या की थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।