कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत सर्वोच्च उभरती अर्थव्यवस्था: ओ पी भट्ट

जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन ओ पी भट्ट ने कहा कि भारत दुनिया की सर्वाच्चा उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से हैं और हमारी मानव शक्ति देश की सर्वोत्तम संपदा हैं।
भट्ट यहां विद्याधर नगर में निरीक्षण व लेखा परीक्षण विभाग के भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर लगभग सभी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपना व्यवसाय, कार्यालय हमारे देश में खोल रही हैं। आज हमारे देश में आर्थिक संवृद्धि एवं उच्चतर रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सुद्ढ अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है कि देश की बैंकिंग प्रणाली मजबूत हो।
 उन्होंने बताया कि आज भारतीय स्टेट बैंक समूह के ग्राहकों की संख्या 26.5 करोड से अधिक है जो कि यूरोप एवं बहुत से विकसित देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा हैं। निरीक्षण एवं लेखा परीक्षा विभाग, जयपुर के महाप्रबंधक हरीश बहल ने बताया कि इस कार्यालय द्वारा बैंक की 2,200 से अधिक शाखाओं का निरीक्षण एवं लेखा परीक्षण किया जाता है जिनका विस्तार सात उत्तरी राज्यों तक फैला हुआ हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें