कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एक ही स्लैब में लगे जीएसटी: रंगराजन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद पीएमईएसी ने प्रस्तावित जीएसटी के तहत उत्पादों और सेवाओं के लिए एक ही स्लैब या आम दर तय किए जाने की सिफारिश की है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने कहा, केन्द्र ऎसी प्रक्रिया अपना सकता है कि जिसमें उत्पादों की दर एक हो और सेवाओं की दर कुछ या फिर उत्पादों और सेवाओं के लिए एक सामान्य दर हो।
यह पूछन पर कि क्या बहुमूल्य धातुओ के लिए कर की दर अलग होनी चाहिए जैसी सिफारिश राज्य के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति ने की थी, रंगराजन ने कहा, मुझे लगता है कि फायदा एकल दर में ही। अधिकार प्राप्त समिति द्वारा तैयार चर्चा पत्र में बहुमूल्य धातुओं की विशेषदर के अलावा उत्पादों की दो मुख्य दरों की सिफारिश की गई है।
हालांकि समिति ने सेवाओं के लिए सिर्फ एक ही दर की सिफारिश की है। समिति ने यह भी सलाह दी है कि कुद उत्पादों को प्रस्तावित जीएसटी से छूट मिलनी चाहिए। समिति ने यह भी उम्मीद जाहिर की कि केन्द्र जीएसटी के लिए उसी तरह के ढांचे का अनुसरण करेगा जिसकी सिफारिश उसने की है। तेहरवें वित्त आयोग द्वारा बनाए गए कार्य दल ने केन्द्र और राज्यों के लिए जीएसटी की एक ही दर की सिफारिश की है। केन्द्र के लिए इसने पांच फीसदी और राज्य के लिए सात फीसदी जीएसटी सिफारिश की है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें