कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इन्फोसिस प्रमुख फंसे संकट में

बेगलुर। इन्फोसिस के अध्यक्ष एन आर नारायणमूर्ति और बैगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकासकर्ताओं लार्सन एंड टुबो :एल एंड टी: सिमेंनस और जूरिक के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा की एक समिति ने उचित कार्रवाई की सिफारिश की है। इन सभी पर खराब काम करने का आरोप है। 21 सदस्यीय संयुक्त सदन समिति की विधानसभा में पेश की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि परियोजना की मंजूरी से लेकर निर्माण कार्य तक, सभी स्तरों पर लिए गए निर्णय विश्वस्तीय हवाईअड्डा की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। 50 पृष्ठों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिति इनकी निर्णयों का नतीजा है।
रिपोर्ट में उन अधिकारियों के नाम शामिल है, जो उचित कार्रवाई हेतु लिए गए निर्णयों में शामिल रहे है। उल्लेखनीय है कि नारायणमूर्ति बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड :बीआईएएल: के हवाई अड्डा परियोजना संघ के अध्यक्ष रह चुके है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें