मुंबई। आज शेयर बाजार खासी बढ़त के साथ बंद हुआ। प्रोविजनल आंकडों के अनुसार बीएसई का सेंसेक्स 539 अंक की बढत लेकर 17231पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसक्स ने 17252 अंक का हाई हुआ और लो रहा 16723 अंक रहा। वहीं एएसई के के निफ्टी की बात करे तो निफ्टी 5144 के ऊपर सिमटा। निफ्टी 158 अंक जोडकर 5144 अंक पर बंद हुआ आज के कारोबार में निफ्टी ने 5150 अंक का हाई देखा और लो छुआ 4990 अंक का रहा। सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल इंडेक्स में मेटल इंडेक्स 3.95 प्रतिशत चढा, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3.49 प्रतिश चढा वहीं पावर इंडेक्स 3.33 प्रतिशत चढकर सिमटा। हिडाल्को इंउस्ट्रीज 7.53, निफ्टी 6.49, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज 4.90, टाटा स्टील 4.74 और आरआईएल 4.73 सेंसेक्स के टॉप गनर्स रहे है। इडैक्स का कोई भी शेयर नुकसान में नहीं रहा।