कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ढांचागत औद्योगिक क्षेत्र नवंबर में 5.3 प्रतिशत बढा

नई दिल्ली। इस वष नवंबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक-आईआईपी में एक चौथाई से कुछ अधिक वजन रखने वाले ढांचागत औद्योगिक क्षेत्र में पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले इसी महीने में इस क्षेत्र की विकास दर 0.8 प्रतिशत थीं। नवंबर के दौरान इस्पात और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों का प्रदर्शन बेहतर रहा हैं।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नवंबर महीने में ढांचागत क्षेत्र में सीमेंट, पेट्रोलियम तथा ऊर्जा कारोबार से जुडे उद्योगों में अच्छी वृद्धि रही हैं। एक महीने पहले अक्टूबर में ढांचागत क्षेत्र के सूचकांक की वृद्धि 3.5 प्रतिशत रही थीं इस लिहाज से नवंबर में ढांचागत क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें