कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महंगाई नें थोडी नरमी दिखाई

नई दिल्ली। खाद्य वस्तुओं पर आधारित महंगाई दर दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में आंशिक रूप से कम होकर 18.65 फीसद पर पहुंच गई। इससे आने वाले महीनों में महंगाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि आलू और दालों की कीमत अब भी बहुत ऊंची बनी हुई है।
सरकारी आंकडो के अनुसार 12 दिसम्बर को समाप्त सप्ताह के दौरान खाद्य उत्पादों के थोकमूल्य पर आधारित सूचकांक में 1.30 फीसद की गिरावट दर्ज हुई जो पिछले सप्ताह 19.95 फीसद थी। आलू की कीमत में पिछले साल के मुकाबले 115 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज हुई जबकि दाल की कीमत 42 फीसद बढी।
हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले महीनों में 10 साल के उच्चातम स्तर पर पहुंच चुकी खाद्य कीमतों में थोडी कमी आएगी। एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीका बरूआ ने कहा, कीमतें स्थिर होने वाली है। मुझे उम्मीद है कि जनवरी> में विशेष तौर पर मौसमी असर के कारण खाने की चीजों की मंहगाई घटेगी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें