भारत समाचार
कोटला से वल्र्ड कप की मेजबानी छिन सकती है

हद तो तब हुई जब 24वें ओवर में अपना पहल वनडे खेल रहे संदीप त्यागी की गेंद बाउंस होते ही विकेट कीपर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के कप्तान धोनी से बातचीत की और फिर अंपायर से लंबे सलाह मशविरे के बाद अंपायरों और दोनों पक्षों ने पिच को खतरनाक बताते हुए मैच रद्द करने पर सहमति जताई इसके बाद चर्चा होने लगी कि आईसीसी फिरोजशाह कोटला स्टेडियम से अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी छिन सकती है।
यह सुगबुगाहट होते ही दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ डीडीसीए ने बीसीसीआई से माफी मांग ली। पिच तैयार करने वाले पांच कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। उधर आईसीसी ने इस मामले में दो हफ्ते के भीतर जानकारी मांगी है।
आईसीसी के पिच निगरानी व्यवस्था के नियमों के मुताबिक एक बार शक होने के बाद किसी मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच कराने के लए एक से दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। अगर ऎसा हुआ तो कोटला में 2011 वल्र्ड कप का कोई मैच नहीं हो सकेगा। फिलहाल आईसीसी का कहना है कि जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।










