कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दर्शकों के पैसे वापस लौटाएंगे : डीडीसीए

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला जाने वाला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच पिच की खराबी के कारण रद्द होने के बाद दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ डीडीसीए ने दर्शकों के पैसे वापस लौटाने का फैसला किया है।
डीडीसीए के अध्यक्ष अरूण जेटली ने एक बयान जारी कर कहा दर्शको को हुई परेशानी का हमे खेद है। इसके लिए डीडीसीए उनसे माफी मांगता है। जिन लोगों ने भी टिकट खरीदे है उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इस सिलसिले में विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी। डीडीसीए ने मामले में गंभीरता से लिया है। उन्हौंने कहा हम इस मामले की गंभीरता से देखेंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि भविष्य में ऎसी घटनाएं दोबारा न हो।

अन्य खबरें

अन्य खबरें