कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कमेट्री करना चाहते है वार्न

मेलबर्न। प्रधानमंत्री केविल रड की व्यक्ति अपील के बावजूद महान आस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न के लिए क्रिकेट के संन्यास से वापसी और फिर से अपने देश के लिए खेलना अब संभव नहीं है। वार्न ने कहा कि आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन कमेट्री बाक्स में हो रही बातचीत के दौरान वह प्रधानमंत्री की अपील से काफी खुश है लेकिन अब उनकी वापसी संभव नहीं है। मै अब कमेंट्रीय बाक्स में ही खुश हूं।
वार्न ने कहा कि मै बहुत खुश हूं लेकिन अब मेरे खेलने में संदेह है। मैं अब कमेट्री बाक्स से ही ठीक हूं। वार्न ने इंग्लैड में घरेलू टी-20 क्रिकेट में खेलने से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि मुझे अनेक देशों से टी-20 में खेलने का प्रस्ताव मिल रहा है और साथ ही स्काई के लिए कमेंट्री करने का प्रस्ताव भी मिल रहा है और मै कमेट्री को ही चुनना पसंद करूंगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें