कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली में पारा गिरा, कोहरे से घरेलू उ़डानों पर असर

नई दिल्ली। दिल्ली में शीतलहर का दौर जारी है। आज सुबह भी शीतलहर के साथ ही दिल्ली में कोहरा भी छाया रहा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इर्द गिर्द घना कोहरा होने के कारण आज सुबह आधा दर्जन से अधिक घरेलू उ़डानों में विलंब हुआ। हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार अमृतसर, मुंबई, लेह, चंडीगढ़, पुणे और पटना की ओर जाने वाली सात उ़डानों में एक घंटे का विलंब हुआ क्योंकि हवाई पट्टी पर दृश्यता सीमा घटकर केवल 100 मीटर रह गई। हवाई अड्डा स्थित मौसत विभाग के अनुसार सुबह आठ बजे के आसपास हवाई पट्टी पर दृश्यता 200 से साढ़ तीन सौ मीटर थी। पटना, अमृतसर और उत्तर भारत के अन्य शहरों में भी दृश्यता की स्थिति अच्छी नहीं है, जिसके कारण नई उ़डानों में परिवर्तन किया गाया है। एक सप्ताह में बुधवार को दूसरी बार दिल्ली का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस मौसम के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम है। कल न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली में शनिवार को भी तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हिमपात के कारण दिल्ली में सर्दी बढ़ी है। उत्तरी राज्यों में बर्फ से ढके पह़ाडों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण भी दिल्ली में ठंड बढ़ी है। शहर में आज कोहरा भी छाया रहा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें