बडगाम। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक पुलिस अफसर को महिला डॉक्टर के साथ छेडछाड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुस्तफा नामका यह> शख्स पुलिस में सब-इंसपेक्टर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुस्तफा मंगलवार रात अपनी चोट का इलाज करवाने अस्पताल गया था। जब वह अस्पताल पहुंचा, तो उसने शराब पी हुई थी। जिस डॉक्टर ने सब-इंस्पेक्टर मुस्तफा का इलाज किया, इसने उसी के साथ बदसलूकी की। जब महिला ने सब इंस्पेक्टर की इस हरकत का विरोध किया, तो उसने डॉक्टर और उसके पति को धमकाया भी। देर रात पुलिस ने मुस्तफा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।