कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पश्चिम बंगाल में नाव पलटी, 16 की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को बूढ़ीगंगा नदी और बंगाल की ख़ाडी के संगम परिक्षेत्र में एक नाव के पलटने से 16 लोग डूब गए जबकि 50 से अधिक के लापता होने की आशंका बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) सुरोजित कर पुरोकायस्थ ने बताया, ""नदी में से 16 शव निकाल लिए गए हैं। यह घटना घोरामोरा द्वीप के समीप शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। नाव कक्द्वीप से हिजली शरीफ से पूर्वी मिदनापुर जिले के लिए जा रही थी।"" घोरामोरा दक्षिणी 24 परगना जिले में है। पूर्वी मिदनापुर जिले के जिला परिषद अध्यक्ष रंजीत मंडल ने कहा कि 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
उन्होंने कहा, ""मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो सकती है।"" उधर, राज्य के सुंदरबन मामलों के मंत्री कांति गागुली ने कहा कि तकरीबन 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दुर्घटना के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी एक उच्चास्तरीय बैठक कर रहे हैं और नौ सेना के गोताखोरों से मदद लेने का फैसला लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर महेश उपसानी ने आईएएनएस से बताया, ""कोलकात में किसी गोताखोर के नहीं होने की वजह से नौ सेना के पूर्वी कमान विशाखापट्टनम से संपर्क किया गया है।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें