कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पश्चिम बंगाल में नाव पलटी, 18 डूबे

कोलकाता, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शनिवार को बूढ़ीगंगा नदी और बंगाल की ख़ाडी के संगम परिक्षेत्र में एक नाव के पलटने से 18 लोग डूब गए, जबकि 50 से अधिक लापता हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) सुरोजित कार पुरोकायस्थ ने बताया, ""यह घटना घोरामोरा द्वीप के समीप शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे हुई। नाव कक्द्वीप से हिजली शरीफ से पूर्वी मिदनापुर जिले के लिए जा रही थी।
"" घोरामोरा दक्षिणी 24 परगना जिले में है। नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे। मुख्य सचिव समर घोष ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं को बताया, ""नदी से अब तक 18 शव निकाले गए हैं। अंधेरा होने पर तलाशी अभियान आज के लिए बंद कर दिया गया है, कल फिर शुरू किया जाएगा।"" दक्षिणी 24 परगना के जिलाधिकारी एन.एस. निगम ने हालांकि दावा किया कि जिस जगह नाव पलटी, वह इलाका पूर्वी मिदनापुर जिला प्रशासन के अधीन है। निगम ने कहा कि 32 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, पूर्वी मिदनापुर जिले के जिला परिषद अध्यक्ष रंजीत मंडल ने कहा, ""मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो सकती है।"" उधर, राज्य के सुंदरबन मामलों के मंत्री कांति गांगुली ने कहा कि तकरीबन 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दुर्घटना के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी एक उच्चास्तरीय बैठक कर रहे हैं और नौ सेना के गोताखोरों से मदद लेने का फैसला लिया गया है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर महेश उपसानी ने  बताया, ""कोलकाता में किसी गोताखोर के नहीं होने की वजह से विशाखापट्टनम स्थित नौ सेना के पूर्वी कमान से संपर्क किया गया है।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें