वाराणसी। पूर्वाचल के हज यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी से मदीना की सीधी उ़डाने 18 अक्टूबर से शुरूहोगी। सउदी अरब की नास एयरलाइंस की इस उ़डान की यहां बाबतपुर हवाई अड्डे पर जमीनी कामकाज एयर इंडिया करेगी।
एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक आतिक इदरीस ने शनिवार को बताया कि 18 अक्टूबर से छह या सात नवंबर तक प्रस्तावित नास एयरलाइंस की इस सेवा में लगभग 21 उ़डाने होंगी। प्रत्येक उ़डान में अधिकतम 210 हजयात्री जा सकेंगे। यात्रियों की सीमा शुल्क आव्रजन की अंतिम जांच बाबतपुर में ही कर ली जाएगी। आतिफ ने बताया कि 22 सितंबर को हज कमेटी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में अन्य औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।











