अमृतसर। संगरूर जिला परिषद के तहत काम करने वाले लगभग 200 शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षकों को ग्रामीण मंत्री रंजीत सिंह के आवास के घेराव के दौरान गिरफ्तार किया है। शिक्षकों ने राज्य के कई हिस्सों में सडक जाम कर दी। अधिक तर शिक्षकों की गिरफ्तारी अमृतसर में हुई जहां लगभग 1800 प्राइमरी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें 56 महिला शिक्षक भी शामिल है। शिक्षकों की मांग है कि ईटीटी स्कूलों को जिला परिषद के अधिकार क्षेत्र से हटाकर सीधे राज्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत कर दिया जाए।
भारत समाचार
पुलिस ने 200 शिक्षकों को गिरफ्तार किया











