आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लोगों से रूपये लेकर फर्जी तरीके से अंक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्पेशल ऑपरेश ग्रुप ने तीन लोगों को देर शुक्रवार आगरा में एक दुकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दुकान में मौजूद रबर स्टाम्प, लेटर हेड और मोबाइल सिम कार्ड को जब्त कर लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के संजय प्लेस व्यावसायिक काम्पलेक्स में तीन युवक अविनाश, पीयूष और विष्णु अपनी दुकान चलाते थे।
भारत समाचार
फर्जी प्रमाण पत्र बेचने का धंधा करने वाले 3 गिरफ्तार











