कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मादक पदार्थो के 3 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को तीन करो़ड रूपये से अधिक मूल्य के गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जिले के पंडरी थाना क्षेत्र के अघौरा गांव में सोमवार रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शिवबली विश्वकर्मा व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। पंडरी थाना प्रभारी रमेश चौबे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सभी गिरफ्तार तस्कर स्थानीय निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 45 वर्ष है। उन्होंने बताया कि शिवबली मुख्य अभियुक्त है और बरामद गांजा बिहार से लाया गया था। चौबे के मुताबिक शिवबली ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह बिहार स्थित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे प़डोसी राज्यों में मादक पदार्थो की आपूर्ति करवाने का काम सौंपा गया था। चौबे ने बताया कि हमें पूछताछ में इस गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें