कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सली हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों की संख्या 6 हुई

शिवहर। बिहार के शिवहर जिले के श्याम भिट्टा थाना अंतर्गत झिटकिया गांव के समीप शुक्रवार देर सायं नक्सलियों द्वारा बिछाई गई एक बारूदी सुरंग की चपेट में आने से श्याम भिट्टा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और सैप के चार जवान शहीद हो गए। इसके अलावा पुलिस का वाहन चालक भी मारा गया। वह होमगार्ड का वाहन चालक था।
शिवहर जिले में 24 अक्टूबर को मतदान होना और यहां शुक्रवार सायं ही चुनाव प्रचार खत्म हुआ है। इस क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का ऎलान किया है और इस बाबत उन्होंने लोगों से अपील करने वाले पोस्टर चिपकाए थे।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि इस हमले में एक सैप जवान जख्मी भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शिवहर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीआरपीएफ और एसटीएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और इलाके की नाकेबंदी कर नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाए हुए हैं।
राज्य के पुलिस प्रमुख ने बताया कि थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सैप के जवानों के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे कि उनका वाहन झिटकिया गांव के समीप स़डक के नीचे बिछाई गई बारूदी सुंरग की चपेट में आ गया। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों बीमा योजना की 13.75 लाख रूपए राशि के अलावा 10-10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इस राशि का भुगतान तीन दिनों के भीतर कर दी जाएगी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें