नई दिल्ली। अमेरिका अपने नौजवानों को भारत में रोजगार के लिए भारत के उन 68 शहरों में योजना बना रहा है जिनकी आबादी 2030 तक दस लाख से अधिक होगी। इन शहरों में दस खरब डॉलर से अधिक के ढांचागत निवेश की आवश्यकता होगी। इसलिए अमेरिकी अधिकारी इन शहरों में व्यावसायिक संभावनाओं से लाभ उठाने की योजना बना रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के नवंबर में भारत यात्रा में भारत की इन्हीं व्यवसायिक गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा। इस मकसद से अमेरिका ने भारत के साथ कमर्शल डालॉग की शुरूआत की है और इसके द्वारा दोनों देश आपसी व्यापार और निवेश के रिश्तों को मजबूती देना चाह रहे हैं। इन शहरों के अलावा मुख्य रूप से पुणे, नागपुर, अमृतसर आदि शहरों की अमेरिका का ध्यान है।
भारत समाचार
अमेरिका की नजर भारत की व्यावसायिक गतिविधियों पर











