नई दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण और वन मंत्री जयराम रमेश ने आज कहा कि देश में बाघ संरक्षण प्रयासों के तहत जल्द ही आठ नए बाघ अभयारण्य होंगे। इनके लिए छह महीने में औपचारिक घोषण किए जाने की संभावना है।
रमेश ने बताया कि देश में मौजूदा 39 बाघ अभयारण्यों के अलावा आठ नए बाघ अभयारण्यों की तैयारी की जा रही है। इनमें तमिलनाडु में सत्यमंगलम, कर्नाटक के बीआर हिल्स, महाराष्ट्र के दो अभयारण्य उत्तर प्रदेश में पीलीभीत सहित दो अभयारण्य, मध्यप्रदेश में रातापानी और उडीसा में सोनाबेरा अभयारण्य होंगे। गौरतलब है तमिलनाडु का सत्यमंगलम जंगल किसी समय चंदन तस्कर वीरप्पन का ठिकाना हुआ करता था।











