कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एएफएसपीए नहीं हटाया जा सकता : राजू

नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री एम.एम. पल्लम राजू ने जम्मू एवं कश्मीर से सशस्त्र सेना विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) को हटाए जाने की बात को खारिज करते हुए कहा है कि घाटी की मौजूदा स्थिति के लिए सेना जिम्मेदार नहीं है।

राजू ने मंगलवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा, ""कश्मीर की मौजूदा स्थिति के लिए सेना जिम्मेदार नहीं है। एएफएसपीए एक "आवश्यक सुरक्षा कवच" है जिसकी आतंकवाद से ल़डने के लिए सेना को जरूरत प़डती है।"" उन्होंने कहा, ""कश्मीर में अभी भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है। ऎसे में एएफएसपीए में किसी तरह का संशोधन नहीं हो सकता और न ही इसे कुछ इलाकों से हटाया जा सकता।"" कश्मीर में हिंसा के बीच वहां के नेता और अलगावादी एएफएसपीए को हटाने की मांग कर रहे हैं। घाटी में 11 जून से जारी हिंसा में 103 लोगों की मौत हो चुकी है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें