कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अफवाहों के बाद पंजाब के मलेरकोटला में कफ्र्यू

चण्डीगढ। अमेरिका में कुरान का अनादर किए जाने की अफवाह फैलने पर गुस्साई भी़ड द्वारा एक गिरजाघर की सम्पति जलाए जाने के बाद पंजाब के मलेरकोटला शहर में कफ्र्यू लगा दिया गया। धार्मिक नेताओं की ओर से की गई शांति की अपील के बाद स्थानीय प्रशासन ने शाम को कुछ घंटों के लिए कफ्र्यू में ढील देने की बात कही है।

चण्डीगढ़ से करीब 150 किलोमीटर दूर संगरूर जिले के मलेरकोटला में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि शाम को पांच बजे कफ्र्यू में दो से तीन घंटे की ढील दी जाएगी। मुस्लिम और ईसाई समुदाय के धार्मिक नेताओं ने सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कुरान के अनादर की अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। हिंसा रविवार देर रात यह अफवाह फैलने पर भ़डकी कि अमेरिका के मिशिगन में कुरान की प्रति जलाई गई है। आनन-फानन में ही भी़ड जमा हो गई और अमेरिकी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के इकलौते गिरजाघर की ओर बढ़ गई। पुलिस के दखल देने से पहले ही भी़ड ने गिरजाघर के फर्नीचर को फूंक डाला। रातभर हालात तनावपूर्ण बने रहे और वहां पंजाब पुलिस के अतिरिक्त कर्मी बुलाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका में हाल ही फ्लोरिडा के एक पादरी द्वारा दी गई कुरान की प्रतियां जलाने की धमकी के बाद इस पवित्र ग्रंथ के अनादर की अफवाह फैली। मलेरकोटला में करीब 110,000 की आबादी है जिसमें 55 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम हैं। लुधियाना में भी तनाव बना रहा। जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें