नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार और आर्दश हाउसिंग सोसायटी मामले में विपक्ष के निशाने पर आई कांग्रेस मंगलवार को मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चौथी बार पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद होने वाले पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एमआईसीसी) के सम्मलेन में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्यों का भी चुनाव किया जाएगा। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही हैकि सीडब्ल्ूासी के सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को ही सौंपा जाएगा।
तालकटोरा स्टेडियम में शाम तक चलने वाले एआईसीसी के इस एक दिवसीय सम्म्ेलन को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संबोधित करेंगे।
लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनिया गांधी ने अपनी नई टीम के गठन की शुरूआत कर दी है।
भारत समाचार
एआईसीसी का सम्मेलन आज











