मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। अजित पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे हैं। फिलहाल छगन भुजबल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं।
अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। इसके साथ ही राकांपा विधायक दल ने भी भुजबल की जगह अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। उल्लेखनीय है कि राज्य में काग्रेस- राकांपा की गठबंधन सरकार है।











