न्यूयार्क । गायिका लिली एलेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें बैक्टीरिया के संक्रमण के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
वेबसाइट "पीपुल डॉट कॉम" के मुताबिक एलेन के प्रतिनिधि मरे कैलमर्स का कहना है कि वह सेप्टीसीमिया (रक्त के जहरीला होने से संबंधित) बीमारी से पीडित हैं। वैसे अब उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। पच्चीस वर्षीय एलेन हाल ही में उनका गर्भपात होने के बाद से बेहद परेशान थीं। पिछले तीन साल में यह उनका दूसरा गर्भपात था।











