नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कल कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत में निर्यात में 15 प्रतिशत वृद्धि के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।
शर्मा ने कहा कि इस वर्ष निर्यात में 15 फीसदी वृद्धि हासिल करने के प्रति वे आश्वास्त हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 तक भारत के विदेश व्यापार को दोगुना करने की रणनीति है। मंदी के बाद पिछले छह महीने से निर्यात में वृद्धि जारी है। इस वर्ष अप्रैल में निर्यात 36 प्रतिशत बढकर 16.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।





















