कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अनिल अंबानी समूह की कम्पनियों के शेयर उछले

मुंबई। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की तीन ब़डी कम्पनियों की वार्षिक आम बैठक में प्रस्तावित योजना की घोषणाओं के चलते शेयर बाजारों में इन कम्पनियों के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया। मंगलवार को समूह की रिलायंस पावर, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशन के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई।

रिलायंस पावर का 2015 तक 25,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किए जाने के कारण बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कम्पनी के शेयर में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कम्पनी के शेयर ने दिन के कारोबार में 164.60 रूपये का उच्चा स्तर छुआ। समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कहा कि रिलायंस पावर ने देश में 10,000 मेगावॉट की ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 50,000 करो़ड रूपये की राशि जुटाने के प्रयास सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। अंबानी ने कहा, ""वर्ष 2015 तक हमारा लक्ष्य 25,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता निर्मित करने का है।"" समूह की एक अन्य प्रमुख कम्पनी रिलायंस कैपिटल ने बीएसई पर 1.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 823.90 अंक का उच्चा स्तर छुआ। अंबानी ने कहा कि कम्पनी 18-20 प्रतिशत का मुनाफा कमाने के लिए आधारभूत संंरचना क्षेत्र को 50,000 करो़ड रूपये का कर्ज उपलब्ध कराएगी। मुनाफावसूली आने पर हालांकि कम्पनी का शेयर केवल 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 814 रूपये पर बंद हुआ। रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर बीएसई पर 3 प्रतिशत बढ़कर 174.65 रूपये के उच्चा स्तर तक पहुंचा बाद में यह 170.40 रूपये के स्तर पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें